फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 centers set up for Navodaya's selection exam

Lucknow News: नवोदय की चयन परीक्षा के लिए 18 केंद्र बने

Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
18 centers set up for Navodaya's selection exam
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की चयन परीक्षा-2024 के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विकास क्षेत्रवार बनाए गए केंद्रों में 20 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 3467 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक पाली में होने वाली इस परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


उत्कर्ष पब्लिक स्कूल बछरावां, बरखंडी विद्यापीठ शिवगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, चंद्रपाल इंटर कॉलेज शोरा गंगागंज, केबी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवानंदपुर, एसएन वीणा पाणि इंटर कॉलेज सतांव, राजकीय बालिका इंटर कालेज रायबरेली, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सरेनी, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग, राना बेनी माधव इंटर कॉलेज शंकरपुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर, शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन, हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, एसएन सिंह इंटर कॉलेज गौरा, राजकीय हाईस्कूल रोहनिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी 18 परीक्षा केंद्रों में 3467 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बछरावां और शिवगढ़ के परीक्षा केंद्रों में, जबकि सबसे कम अभ्यर्थियों की संख्या रोहनिया और ऊंचाहार के परीक्षा केंद्रों में रहेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी विकास क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 20 जनवरी को 18 परीक्षा केंद्रों में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed