फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   177 platforms will be built for farmers along the railway line on Sitapur Road.

Lucknow News: सीतापुर रोड पर रेलवे लाइन के किनारे किसानों के लिए बनेंगे 177 चबूतरे

Fri, 03 Jan 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
177 platforms will be built for farmers along the railway line on Sitapur Road.
लखनऊ। सीतापुर रोड पर रेलवे लाइन के किनारे अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर एलडीए, किसानों के लिए 177 चबूतरे बनाएगा। अलीगंज सेक्टर-जी में बने जर्जर हो रहे काॅम्प्लेक्स की मरम्मत होगी। गोयल चौराहा के चौराह के पास बंद पड़े एलडीए स्टोर की जमीन पर भू उपयोग के अनुसार अपार्टमेंट या पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन




एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को अलीगंज, जानकीपुरम, सीतापुर रोड प्रसार योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब तीन माह पहले सीतापुर रोड पर रेलवे लाइन के किनारे कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर किसानों के लिए चबूतरे बनाने का काम इसी माह शुरू करने के लिए कहा है। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-3 में 15,135 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही खरगापुर झील के संचालन व अनुरक्षण के लिए आरएफपी तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अलीगंज स्टेडियम में आगंतुकों व क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कियास्क बनाने के लिए कहा। अलीगंज सेक्टर-आई में स्थित एलडीए स्टोर करीब 15 वर्ष से बंद मिला। भू-उपयोग आवासीय हो तो यहां आवासीय योजना, अगर ग्रीन बेल्ट है तो पार्क का प्रस्ताव तैयार कराया जाए। अलीगंज सेक्टर-जी में बना व्यावसायिक काॅम्पलेक्स जर्जर मिला, जिसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। अलीगंज सेक्टर-एन में काॅलोनी में बनी दुकानें वर्षों से बंद होने से खंडहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर उन्होंने दुकानों को तोड़कर वहां आवासीय या व्यावसायिक भूखंड बनाने के निर्देश दिए। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-6 में लगभग 820 वर्गमीटर क्षेत्रफल के लाइब्रेरी, सेक्टर-एफ में 2300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा है। इसका काम उन्होंने दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed