{"_id":"64778f2081c945adfe04c0c8","slug":"1735-children-benefited-from-rotarys-vaccination-center-raebareli-news-c-13-1-265750-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोटरी के टीकाकरण केंद्र से 1735 बच्चे हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोटरी के टीकाकरण केंद्र से 1735 बच्चे हुए लाभान्वित
Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रोटरी क्लब की ओर से शहर के रोटरी सेवा सदन में लगने वाले नियमित टीकाकरण केंद्र में बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। सत्र 2022-23 में मई महीने तक 1735 बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगवाए गए हैं। टीकाकरण के लिए 251 शिविरों का आयोजन भी किया गया। बुधवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास दीक्षित ने रोटरी क्लब नियमित टीकाकरण केंद्र एवं शिविर के बारे में जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष राजीव भार्गव ने कहा कि केंद्र में डीपीटी, बीसीजी, टिट बैक, पोलियो ड्रॉप, हेपेटाइटिस, टायफाइड, चिकन पॉक्स जैसे 16 प्रकार के टीके उपलब्ध रहते हैं। सचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से संगीता सेठ और परमजीत कौर यहां सेवाएं दे रही हैं। विवेक सिंह ने आभार जताया।
उधर, रोटरी क्लब ने रोटरी सेवा सदन में महिला स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 70 बालिकाओं को सेनेटरी एवं स्वच्छता किट प्रदान की गई। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, राजीव भार्गव, संजय श्रीवास्तव, विकास दीक्षित, विवेक सिंह, बीनू मिश्रा, सुनीता द्विवेदी, शकीला बानो, माधवी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।