फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   173 confirmed seats have been provided to passengers Out of 489 seats making return journey easier

UP News: 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को हुईं नसीब... वापसी की यात्रा आसान, चेक करें आपको मिली खुशी या मायूसी

Tue, 05 Nov 2024 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:44 AM IST
सार

489 सीटों में 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को और मिल गई हैं। इससे उनकी वापसी की यात्रा आसान हो जाएगी। आप भी चेक करें आपको खुशी मिली या मायूसी हाथ लगी?

विज्ञापन
173 confirmed seats have been provided to passengers Out of 489 seats making return journey easier
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर पूछताछ करते यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली के बाद लोगों का काम पर वापसी का दौर जारी है। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग बनी हुई है। अगले हफ्ते से राहत मिलने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं। खास बात यह है कि सोमवार को तत्काल कोटे से यात्रियों को राहत मिली। 489 सीटों में 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को नसीब हुईं। जबकि पिछले एक हफ्ते से यात्रियों को मायूसी हाथ लग रही थी।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, पटना आदि जगहों पर जाने के लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट की आस में पैसेंजर आरक्षण केंद्रों पर सोमवार को जुटे। दरअसल, तत्काल कोटे के टिकट की बुकिंग यात्रा के एक दिन पहले होती है। पिछले एक हफ्ते से जहां यात्रियों को तत्काल कोटे से यात्रियों को मायूसी हाथ लग रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- छठ पर्व: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, 243 स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें; देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल कोटे की 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं

वहीं सोमवार को यात्रियों को मामूली राहत मिली। उपरोक्त रूटों पर चलने लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, कैफियत, पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी, लखनऊ चंडीगढ़, दून एक्सप्रेस, पटना कोटा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 489 सीटें तत्काल कोटे की रहीं। इन पर यात्रियों ने बुकिंग करवाई। एसी व स्लीपर श्रेणी में तत्काल कोटे की 173 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश

इन ट्रेनों में सीट मिलने की अफसर जता रहे उम्मीद

लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकटों की जद्दोजहद इस हफ्ते और रहेगी। अगले हफ्ते से कुछ राहत मिल सकती है। मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों व दिल्ली रूट की चेयरकार ट्रेनों वंदे भारत, तेजस, शताब्दी आदि ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिलने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed