फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कुंभ मेले के लिए टीम तैयार

कुंभ मेले के लिए केजीएमयू की टीम तैयार, 125 सदस्य होंगे शामिल

Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले के लिए टीम तैयार
tent city in kumbh

प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले के लिए केजीएमयू के चिकित्सकों की सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 25 वरिष्ठ संकाय सदस्य, रेजीडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ समेत 125 लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह टीम केजीएमयू मुख्यालय के साथ ही इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज, बीएचयू और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करेगी। कुंभ में एक लाख मरीजों को चश्मा भी बांटा जाएगा।

विज्ञापन

केजीएमयू के आउटरिच प्रोग्राम के प्रभारी एवं ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि कुंभ मेले में चार से पांच वरिष्ठ चिकित्सक हर दिन मौजूद रहेंगे। एक टीम चार दिन काम करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी टीम लग जाएगी। वहां नेत्र कुंभ का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें चश्मा वितरण और मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। जो मरीज बाद में ऑपरेशन कराना चाहेंगे, उन्हें एक कार्ड दिया जाएगा। वे उस कार्ड के जरिये इलाहाबाद, बनारस के मेडिकल कॉलेज के साथ ही केजीएमयू आकर निशुल्क ऑपरेशन करा सकेंगे। इसमें केजीएमयू के साथ ही नेशनल मेडिकोज एसोसिएशन, सक्षम संस्थान, भाऊराव देवसर सेवा संस्थान का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में डेंटल के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। उसमें डेंटल चेयर के साथ दंत चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। ट्रॉमा के डिजास्टर वार्ड में 10 बेड कुंभ के नाम पर आरक्षित कर दिए गए हैं। कुंभ में किसी मरीज को इमरजेंसी में भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिये डिजास्टर वार्ड भेजा जाएगा। ट्रॉमा में टेलीमेडिसिन विभाग अगले सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके जरिये कुंभ मेले की टीम लगातार आनलाइन संपर्क में रहेगी। प्रयागराज में किसी तरह की इमरजेंसी होने पर वहां से मरीज रवाना होते ही ट्रॉमा की सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed