फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मगरमच्छ से संघर्ष कर युवक ने बचायी जान

मगरमच्छ से संघर्ष कर युवक ने बचायी जान

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ से संघर्ष कर युवक ने बचायी जान
बहराइच/गायघाट। एक युवक सोमवार सुबह खेत की निगरानी के लिए घर से निकला था। वह टहलते हुए नाले के तट पर पहुंचा। इसी दौरान नाले से निकल कर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने अपने को बचाते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन


करीब 25 मिनट तक मगरमच्छ से संघर्ष किया। तब जाकर किसी तरह युवक की जान बची। हमले में उसका हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम चिरैया दौलतपुर गांव निवासी रामेश्वर (30) पुत्र पवन सोमवार सुबह खेत की निगरानी के लिए घर से निकला। वह बरसाती नाले के निकट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक तट पर बैठ कर हाथ से पानी उलच रहा था, तभी नाले में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर हाथ दबोच लिया। युवक ने नाले में गिरकर मगरमच्छ से संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया।

गांव के लोग भी दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर किसी तरह युवक मगरमच्छ के चंगुल से छूृट सका। लेकिन उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। युवक को लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया गया।


प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के मामले में रेंज कार्यालय को भी सूचना दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed