{"_id":"5b4104124f1c1b05278b51a9","slug":"171530987538-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्री के दूत ने मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्री के दूत ने मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब से की मुलाकात
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। दोनों पक्षोें ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कोर्ट से जो फैसला आएगा वह उसे मानेंगे। इसी बीच एक बार फिर कोर्ट में चल रही सुनवाई के इतर सुलह-समझौते की नई मुहिम शुरू करने का प्रयास तेज हो गया है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के दूत गौतम विग ने अयोध्या पहुंचकर मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब से मुलाकात की और अयोध्या मसले पर चर्चा की।
हाजी महबूब ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर के ख्यालात बहुत अच्छे हैं। अगर अयोध्या मामला भाईचारे से हल हो जाए इससे बेहतर क्या होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक-दो महीने में मंदिर बनाने की बात करते हैं ये अमन में खलल पैदा करने वाले लोग हैं। कहा कि श्रीश्री पहल को आगे ले जाना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। वहीं गौतम विग ने कहा कि वे हाजी साहब को ईंद की मुबारकबाद देने आए हैं। कोर्ट का निर्णय तो किसी एक के पक्ष में आएगा जिसके विरोध में आएगा उसके दिल में एक घाव पैदा होगा। हमारा प्रयास है कि किसी सौदे से परे सौहार्द व अमन की बातें हों। आपसी बातचीत से यह मामला हल हो जाए हम उस दिशा में एक बार फिर आगे बढ़ेंगे। मुलाकात के दौरान महफूज भाई सहित अन्य भी मौजूद रहे।