फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिले में पहुंची 63 फीसदी पाठ्य पुस्तकें

जिले में पहुंची 63 फीसदी पाठ्य पुस्तकें

Thu, 28 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची 63 फीसदी पाठ्य पुस्तकें
विद्यालयों में बच्चों को दो जुलाई से शुरू होगा वितरण
विज्ञापन

सीतापुर। इस बार नौनिहालों को जुलाई में स्कूल खुलते ही नई पाठ्य पुस्तकें मिल जाएगी। उनको पुरानी किताबों से पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में अब तक 63 फीसदी किताबें पहुंच चुकी हैं। इनके सत्यापन के बाद वितरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

जिले में 3015 प्राथमिक व 1156 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक में जहां करीब तीन लाख नौनिहाल पढ़ रहे हैं। वहीं उच्च प्राथमिक में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन नौनिहालों को शासन की तरफ से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन


इसका लाभ कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों को मिलता है। वैसे तो सत्र की शुरुआत में यह पुस्तकें मिल जानी चाहिए। लेकिन अप्रैल माह में पाठ्य पुस्तकों की छपाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में नौनिहाल पुरानी किताबों के जरिए पढ़ाई कर रहे थे। इधर छुट्टियों में किताबों की छपाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 63 फीसदी किताबें जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई हैं। इन किताबों का अब प्रशासन द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। इस सत्यापन के बाद बीईओ किताबें उठाते हुए इनका वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। शेष किताबें भी जल्द ही आने की उम्मीद है।


जूते-मोजे भी खरीदने की तैयारी
नौनिहालों को जल्द जूते-मोजे भी मिलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि जूते-मोजे के लिए विद्यालयवार छात्र संख्या मांगी गई है। इसी के आधार पर ही क्रयादेश जारी किया जाएगा। यह क्रयादेश एक सप्ताह के अंदर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद जुलाई माह के अंत तक नौनिहालों को जूते-मोजे मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

चल रही है प्रक्रिया
नौनिहालों के लिए पाठ्य पुस्तकें आ चुकी हैं। इनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जूते-मोजे के लिए जल्द क्रयादेश जारी किया जाएगा।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed