फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेंदुए ने दो पशुओं को बनाया निवाला

तेंदुए ने दो पशुओं को बनाया निवाला

Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने दो पशुओं को बनाया निवाला
कतर्नियाघाट (बहराइच)। मटेही गांव में शनिवार रात एक तेंदुए घुस गया। दो पशुओं को निवाला बनाया। एक पशु को घायल कर दिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही गांव निवासी कुलविंदर सिंह के अहाते में बछिया बंधी थी। शनिवार देर रात जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बछिया को निवाला बना लिया।

इसके बाद तेंदुए ने पड़ोसी सतनाम सिंह के अहाते में बंधे बछड़े व गाय पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवारीजन दौड़े। इसी दौरान बछड़े ने दम तोड़ दिया। जबकि गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। सभी ने वनकर्मियों पर ढिलाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed