{"_id":"5afb0ed04f1c1bd4408b5728","slug":"171526402768-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू जीप ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू जीप ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर
Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू जीप ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर
अंबेडकरनगर। बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
भीटी थाना अंतर्गत बनगांव निवासी संतोष (25) पुत्र गंगाराम मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही बेकाबू जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इसी प्रकार, अकबरपुर के बनगांव निवासी भगवती प्रसाद (48) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, सम्मनपुर थाना के दाउदपुर गांव निवासी संजय (41) मंगलवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के पास पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, जलालपुर निवासी प्रदीप (22) सोमवार देर शाम बाइक से जाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भगवती की हालत गंभीर बनी हुई है।