{"_id":"5af331104f1c1b64098b9175","slug":"171525887248-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Updated Wed, 09 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार
गौरीगंज। जिले के विभिन्न थानों में तैनात 14 उपनिरीक्षकों को विवेचना निस्तारण में रुचि नहीं लेना भारी पड़ गया। समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर एएसपी ने विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेने वाले सभी 14 दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
शासन की सख्ती व विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में जारी दिशा-निर्देश जिले में तैनात दरोगाओं के लिए मायने नहीं रखते। इसका खुलासा सोमवार और मंगलवार रात एएसपी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में हुआ।
सोमवार देर रात अमेठी सर्किल के अमेठी, संग्रामपुर व पीपरपुर थानों में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। समीक्षा में पाया गया कि तीनों थानों में कुल 205 विवेचनाएं अरसे से लंबित हैं।
विज्ञापन
इसी तरह मंगलवार देर रात गौरीगंज में आयोजित तिलोई सर्किल की समीक्षा बैठक में मोहनगंज थाने में 48, फुरसतगंज में 18, शिवरतनगंज में 25 व जायस में 29 विवेचनाएं लंबित पाई गईं।
लगातार जारी आदेश-निर्देश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में विवेचनाएं लंबित रहने से नाराज एएसपी ने अमेठी थाने के चार, पीपरपुर व संग्रामपुर के तीन-तीन दरोगाओं के साथ तिलोई सर्किल के चार दरोगाओं के खिलाफ विभागीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
एएसपी ने बताया कि, विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के आदेश से विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेने वाले दरोगाओं में हड़कंप मचा है।