{"_id":"5adf5f514f1c1b05418b631e","slug":"171524588369-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रशासन ने शुरू की गन्ने की खुली खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल प्रशासन ने शुरू की गन्ने की खुली खरीद
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के हजारों गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन ने मंगलवार को सुबह से गेट पर खुली खरीद शुरू कर दी है। साथ ही गन्ना किसानों से आह्वान किया कि जो किसान अभी तक पर्ची न मिलने पर गन्ना नहीं बेच सके थे, वे अब बगैर पर्ची के ही गन्ना लेकर चीनी मिल गेट पर पहुंचें, जहां उनका गन्ना खरीद लिया जाएगा।
गन्ना बिक्री के लिए पर्ची का इंतजार कर रहे गन्ना किसानों के लिए मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। चीनी मिल प्रशासन ने मंगलवार कसे सुबह से चीनी मिल गेट पर खुली खरीद का कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी लगभग आठ लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़े होने की खबर अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। साथ ही किसानों की गन्ना बिक्री को लेकर समस्या भी प्रमुखता से उठाई थी। किसानों का गन्ना जल्द से जल्द खरीदा जा सके, इसके लिए चीनी मिल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। मंगलवार सुबह आठ बजे से चीनी मिल गेट पर खुली गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया। मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि अब बगैर पर्ची के ही किसान अपने गन्ने की बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द अपना गन्ना चीनी मिल गेट पर पहुंचकर बिक्री कर लें। मुख्य गन्ना प्रबंधक ने कहा कि सभी किसानों का गन्ना बिना पर्ची के ही खरीदा जाएगा।