फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बेहतर शिक्षा के लिए तीन परिषदीय शिक्षक पुरस्कृत

बेहतर शिक्षा के लिए तीन परिषदीय शिक्षक पुरस्कृत

Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा के लिए तीन परिषदीय शिक्षक पुरस्कृत
भीटी (अंबेडकरनगर)। पानी संस्थान प्लान इंडिया एवं बेसिक शिक्षा परिषद भीटी के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बसोहरी में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कहा गया कि मौजूदा परिवेश में शिक्षा की महत्ता काफी बढ़ गई है। समाज का प्रत्येक छात्र शिक्षा ग्रहण करें, इसके लिए अभिभावकों के अलावा अध्यापकों व संबंधित अधिकारियों को जोर देना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैय्या कराने के लिए अध्यापकों व अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार तमाम कदम उठा रही है। छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के उपकरण व अन्य चीजें उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गरीब तबके से आए हुए बच्चों को परेशानी महसूस न हो। पानी संस्थान प्रबंधक डॉ. उग्रसेन ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर देना होगा। इससे पहले बीएसए ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर किया। बेसिक शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय व अनुज वर्मा को सम्मानित भी किया गया। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित शालिनी चौहान को खासतौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी भीटी बीएन द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी टांडा कमल प्रकाश सिंह, कटेहरी रामचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed