फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छह मवेशियों को निवाला बना चुके मगरमच्छ

छह मवेशियों को निवाला बना चुके मगरमच्छ

Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
छह मवेशियों को निवाला बना चुके मगरमच्छ
राजीचौराहा (बहराइच)। भगवानपुर गांव में मंदिर के पास बाढ़ के समय मगरमच्छ आ गए थे। धीरे-धीरे इनका कुनबा बढ़ गया। अब इनकी संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


मगरमच्छ तालाब से निकलकर पशुओं पर हमला कर निवाला बना रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार सूचना दी, लेकिन वन कर्मियों ने अब तक कोई उपाय नहीं किए। सभी ने डीएफओ को पत्र भेजकर मगरमच्छों को कतर्निया के गेरुआ नदी में छोड़ने की मांग की है।

बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज अंतर्गत भगवानपुर गांव में मां दुर्गा मंदिर है। इस मंदिर के निकट तालाब है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ माह पूर्व तालाब में मगरमच्छ आ गए।
विज्ञापन


इनकी संख्या चार पहुंच गई। इससे ग्रामीणों को नुकसान होने लगा। मगरमच्छ तालाब में पानी पीने आने वाले पशुओं पर हमला कर निवाला बना रहे है।

ग्रामीणों के मुताबिक सन्नाटा देखकर मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर आसपास के लोगों पर हमलावर है। भगवानपुर निवासी पुतान मिश्र के बछड़े को भी निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अन्य पालतू पशुओं का भी शिकार कर चुके है। इससे तालाब के तट पर पशुओं को लेकर ग्रामीण नहीं जाते हैं। मगरमच्छ के हमले की सूचना राकेश मिश्रा, राजितराम मिश्र, राहुल कुमार, रमेश चंद्र, बहोरन मिश्रा, सतीश चंद्र, बद्री अवस्थी ने रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस पर ग्रामीणों ने डीएफओ को पत्र भेजकर मगरमच्छ को तालाब से निकलवाकर कतर्निया के गेरुआ नदी में छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed