{"_id":"5aba87404f1c1ba4238b7ae9","slug":"171522173760-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, महिला घायल
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी/संग्रामपुर। दोस्त के घर पहुंचे एक छात्र की संग्रामपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए दो थानों की पुलिस मुस्तैद की गई है।
संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा कनू निवासी अजेंद्रपाल सिंह का गांव के ही अनुज सिंह से दरवाजे के सामने की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। अजेंद्रपाल का बेटा अमन सिंह रायबरेली में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को अमन रायबरेली के डीह निवासी सूरज यादव उर्फ पठान (32), सौरभ, गोलू के साथ अपने जीजा की एसयूवी लेकर कालिकन धाम दर्शन करने के पहुंचा था।
दर्शन करके अमन दोस्तों संग घर निकला। घर पहुंचा तो अजेंद्रपाल की विपक्षी अनुज सिंह, राजकुमार व अमित से मारपीट हो रही थी। अमन अपने दोस्तों के साथ वाहन से नीचे उतरा। आरोप है कि उसी दौरान विरोध पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली सूरज यादव उर्फ पठान और अमन की मां मीना सिंह (48) को लग गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीण गंभीर हालत में सूरज और मीना को लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। मीना की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना सूचना पर एएसपी बीसी दुबे, सीओ अमेठी आलोक अग्रहरि दो थानों की पुलिस के साथ सीएचसी पहुंच गए।
एएसपी ने बताया कि सीओ के साथ संग्रामपुर व अमेठी की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है। हत्या में अनुज और राजकुमार के साथ ही अमित का नाम प्रकाश में आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।