{"_id":"5a6e02374f1c1b410b8b5947","slug":"171517158967-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पशु व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पशु व्यापारी की मौत
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयाबाजार (फैजाबाद)। फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर समंथा गांव के पास सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक सहित पांच पशु व्यापारी घायल हो गए जबकि एक व्यापारी सहित तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएससी मयाबाजार पहुंचाया तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर व्यापारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार की सुबह अहिरौली थानाक्षेत्र के मिझौड़ा गांव से पशु व्यापारी पशु हाट जुबेरगंज के लिए डीसीएम में भैंसों को लादकर बेचने निकले थे। स्टेट हाईवे पर महाराजगंज थानाक्षेत्र के समंथा गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे घने कोहरे में फैजाबाद से गोसाईगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे एक व्यापारी समेत 3 भैंसों की मौत हो गई जबकि चालक सहित 6 पशु व्यापारी घायल हो गए। हादसे के बाद फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर जाम लग गया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। हादसे में मो. अतीक (35) निवासी मिझौड़ा की मौत हो गई जबकि अब्दुल अजीज (60), नजरउद्दीन (30), फिरोज (33), मो. अहमद (35), सभी निवासी मिझौड़ा थाना अहिरौली अंबेडकरनगर व चालक जनकराम निवासी रुदौली कोनरा फैजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।