फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कांवरियों के आने-जाने के रूट तय

कांवरियों के आने-जाने के रूट तय

Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांवरियों के आने-जाने के रूट तय
कांवरियों के आने-जाने के रूट तय
विज्ञापन

रायबरेली। सावन माह की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है। इसमें शिव मंदिरों में कांवरियां जलाभिषेक करते हैं। जिले में इस बार भी पहले की तरह खाकी की निगहबानी में कांवर यात्रा होगी। कांवरियों के आने-जाने वाले रूट तय कर दिए गए हैं। इन रूटों पर पुलिस तैनात रहेगी।
वैसे जिले में कांवर यात्रा में शामिल होने वाले कांवरियों की संख्या ज्यादा नहीं रहती है। अफसरों की मानें तो यहां पर सबसे अधिक कांवरियां कडे़ मानिकपुर में गंगा जलकर भरकर घुइसरनाथ मंदिर प्रतापगढ़ में जाकर जलाभिषेक करते हैं। सलोन, परशदेपुर, डीह होकर कांवरिए घुइसरनाथ मंदिर जाते हैं। इसलिए इन रूटों पर चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। डलमऊ, ऊंचाहार के गोकना गंगाघाट, सरेनी के गेगासो में भी कांवरियां गंगा का जल भरकर प्रतापगढ़ या फिर लालगंज के ऐहार स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। नतीजतन इन रूटों पर भी स्थानीय पुलिस को सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा शहर के डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर और चंदापुर कोठी स्थिति जगमोहनेश्वर मंदिर में भी कांवरिए जलाभिषेक करते हैं। इसलिए शहर आने वाले विभिन्न रूटों पर खाकी को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन


समस्या पर इन नंबरों पर करें शिकायत
डीएम 9454417559
एसपी 9454400302
एएसपी 9454401108

बिजली समस्या पर करिए शिकायत
पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन अशोक कुमार का कहना है कि सावन के मद्देनजर सभी उपकेंद्रों के जेई को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। कांवर यात्रा निकलती है। इसलिए रात में बिजली कटौती न होने की बात कही गई है। सावन माह में यदि कहीं पर कोई किसी को बिजली को लेकर दिक्कत है तो वह मोबाइल नंबर 9415901226 पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के हिसाब से किया जाएगा रूट डायवर्जन
ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरण सिंह का कहना है कि सावन माह में शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त पहुंचते हैं। इसको देखते हुए सतर्कता बरती जाएगी। वैसे तो कोई रूट डायवर्जन निर्धारित नहीं किया गया, लेकिन भीड़ के हिसाब से वाहनों के आने जाने के वाले रास्ते में बदलाव किया जाएगा।


सावन माह में निकलने वाली कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन रूटों से कांवरिए गुजरते हैं, उन रूटों के संबंधित सीओ व थानेदारों को कांवड़ यात्रा पर निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बैठक भी कर ली गई है।- शशिशेखर सिंह, एएसपी/प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed