{"_id":"60b4c3952a2dd214487a7ecd","slug":"170-ado-will-be-appointed-in-panchayat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश को मिले 170 एडीओ पंचायत, तैनाती जल्द, पंचायतों के कामकाज में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश को मिले 170 एडीओ पंचायत, तैनाती जल्द, पंचायतों के कामकाज में होगी आसानी
Mon, 31 May 2021 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 04:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में 170 नए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तैनात किए जाएंगे। इससे पंचायतों के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश को 170 नए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मिल गए हैं। इससे क्षेत्र पंचायतों में बड़ी संख्या में रिक्त एडीओ पंचायत के पदों पर उनकी तैनाती की जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के 825 ब्लॉकों में एडीओ पंचायत के 790 पद ही सृजित हैं। वर्तमान में करीब 300 क्षेत्र पंचायतों में नियमित एडीओ पंचायत नहीं हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
निदेशक पंचायतीराज ने एडीओ पंचायत की कमी को दूर करने के लिए गत फरवरी में विभागीय प्रोन्नति समिति का गठन किया था। समिति ने 25 मई को बैठक में प्रदेश स्तरीय ग्राम पंचायत अधिकारी वरिष्ठता सूची (वर्ष 2008) के आधार पर पदोन्नति की संस्तुति की।
विज्ञापन
समिति की संस्तुति के आधार पर विभिन्न जिलों में तैनात 170 ग्राम पंचायत अधिकारियों को एडीओ पंचायत के पद पर पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स के लेवल-5, (29200-92300 रुपये) में पदोन्नति दे दी गई है।
रिक्त पदों पर पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती से ब्लॉकों में पंचायतों का कामकाज आसानी से आगे बढ़ सकेगा। निदेशक पंचायती राज किंजल ने कहा है पदोन्नत अधिकारी नए पद पर योगदान संबंधी सूचना संबंधित डीपीआरओ कार्यालय में देकर अगले आदेश तक वर्तमान पदीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। एडीओ पंचायत की जिलों में तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।