फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 year old girl become gram pradhan by fraud in up

उम्र छिपाकर 17 साल में बनी ग्राम प्रधान, कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेजा

Wed, 30 Mar 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:48 AM IST
सार

  • रायबरेली के जगतपुर का मामला
  • कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस

विज्ञापन
17 year old girl become gram pradhan by fraud in up
नाबालिग लड़की बन गई ग्राम प्रधान - फोटो : demo

विस्तार

उम्र छिपाकर महज 17 साल की उम्र में ही ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने वाली ग्राम प्रधान को कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। अदालत ने मंगलवार को उसे बाल सुधार गृह लखनऊ भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन


मामला रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। चुनाव जीतने के बाद पोल खुलने पर कोर्ट के आदेश पर 12 मार्च को केस दर्ज हुआ था। ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद कुछ लोगों को लड़की की उम्र कम होने की जानकारी हुई तो विरोधी खेमे के क्रांतिवीर यादव ने डीएम व एसडीएम से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोटर कार्ड बनाकर लड़ी थी चुनाव

17 year old girl become gram pradhan by fraud in up
फर्जी वोटर कार्ड बनाकर लड़ी थी चुनाव - फोटो : demopic

एसओ जगतपुर बीएन शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

नाबालिग ने फर्जी तरीके से वोटर कार्ड में अपनी आयु 21 साल दर्ज करवाकर चुनाव लड़ा और 27 वोटों से जीतने में सफल रही। इंटर तक पढ़ी नाबालिग की उम्र शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में 17 साल दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed