फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 roads will be built in Shravasti at a cost of 10.89 crores

Lucknow News: श्रावस्ती में 10.89 करोड़ की लागत से बनेंगी 17 सड़कें

Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 roads will be built in Shravasti at a cost of 10.89 crores
श्रावस्ती। ग्रामीणों का आवागमन सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग 10,89,59000 रुपये खर्च कर 17 संपर्क मार्गों का निर्माण कराएगा। इसमें 15 मार्ग श्रावस्ती व दो मार्ग भिनगा विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इनकी कुल लंबाई 12 किलोमीटर 220 मीटर होगी।
विज्ञापन


श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का गोड़पुरवा में 600 मीटर पक्की सड़क बनाई जाएगी। साथ ही बरईपुर में 850 मीटर, मोहम्मदपुर राजा खास में 700 मीटर, नारायनपुरवा गांव में 530 मीटर, बकसरिया में 850 मीटर, भलुहिया खास में 980 मीटर, चोरीहपुरवा में 550 मीटर, धोबियनपुरवा में 530 मीटर, बरईपुर में 530 मीटर, बाबूपुरवा में 950 मीटर, रानीपुर काजी में 550 मीटर, महंतपुरवा में 520 मीटर, पेवाहना में 550 मीटर, नाऊपुरवा में 550 मीटर व कहारनुपरवा में 540 मीटर पक्की सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

9.78 किलोमीटर इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग 8,42,01,000 रुपये खर्च करेगा जबकि भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लौकहिया नदी पार 520 मीटर व किशुनपुर चोरवा भारी के भयापुरवा में 700 मीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 1.22 किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण पर लोक निर्माण विभाग 1,13,79,000 रुपये खर्च करेगा। इस बारे में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केपी मिश्र ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। पैसा मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed