{"_id":"5ea680e88ebc3e903b7306fb","slug":"17-policemen-found-corona-positive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19: पुलिस कर्मियों में भी फैल रहा संक्रमण, अब तक 17 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid 19: पुलिस कर्मियों में भी फैल रहा संक्रमण, अब तक 17 संक्रमित
Mon, 27 Apr 2020 12:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना से बचाव के लिए फ्रंटलाइन पर काम कर रहे पुलिस कर्मियों में भी संक्रमण फैलने लगा है। प्रदेश में अब तक 17 पुलिस कर्मियों में कोरोना के वायरस पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर महकमा सतर्क हो गया है। डीजीपी की ओर से पूर्व में जारी की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) को जिला स्तर पर पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक कानपुर में 7, वाराणसी में 8 बिजनौर में 1 और आगरा में एक पुलिस कर्मी (फॉलोवर) में संक्रमण मिला है। कानपुर में अनवरगंज थाने को सील कर दिया गया है और वाराणसी में भी संबंधित चौकी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री ने बताया कि एसओपी में बताया गया है कि फ्रंटलाइन पर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को कौन-कौन से एहतियात बरतनी हैं, कोरोना मरीज या संदिग्ध को पकड़ने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी है।