फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17 Injured and one died in a bus accident on Gonda Balrampur road.

Balrampur: कानपुर से तुलसीपुर जा रही रोडवेज बस पलटी, एक की मौत, 17 घायल

Thu, 06 Apr 2023 11:20 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

बलरामपुर के तुलसीपुर जा रही गोंडा डिपो की एक बस गुरुवार सुबह कुआनो नदी के पास पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
17 Injured and one died in a bus accident on Gonda Balrampur road.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर से तुलसीपुर जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार की सुबह गोंडा-बलरामपुर रोड पर कुआनो नदी के किनारे पलट गई। इसमें मऊ के रगरपुर निवासी राजेश की मौत हो गई। हादसे में घायल 17 यात्रियों को मेमोरियल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गोंडा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एफटी-9134 बुधवार की रात नौ बजे कानपुर से तुलसीपुर के लिए निकली थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे यह बस बलरामपुर की सीमा में पहुंचते ही कुआनो नदी के किनारे सामने से आ रहे ट्रक से बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से अफरा-तफरी  मच गई। हर ओर बस चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - CM योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड


स्थानीय लोगों व बस के चालक-परिचालक ने खिड़की के शीशे तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। हादसे की सूचना पर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी केशव कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी नमिता श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल मऊ जिले के रगरपुर निवासी राजेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजेश की पत्नी श्रीदत्तगंज में स्टाफ नर्स है। इसके अतिरिक्त 17 अन्य घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर देख उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गोंडा डिपो की बस थी। यह कानपुर से तुलसीपुर जा रही थी।


हादसे में यह हुए घायल: मेमोरियल अस्पताल में भर्ती सुधीर कुमार पांडेय (28) निवासी करोही थाना इंदिरानगर लखनऊ, मोहब्बत अली (45) निवासी गोपालपुर हरैया बलरामपुर, ज्ञानदेव (33) निवासी मधुपुर पकड़ी बलरामपुर, राजेश यादव (37) निवासी सिविल लाइंस बलरामपुर, अनवर (40) व रोशनी बानो (35) निवासी सिविल लाइंस बलरामपुर, इंद्रजीत (34) निवासी बालपुर विश्वेसरगंज बहराइच, राम कुमार (16) निवासी भगहा ललिया बलरामपुर, छेदीलाल (50) निवासी गौरा चौराहा, सुरेश (50) निवासी खरका झांसी, अनिल मिश्र (40) निवासी बेलमत्थर थाना परसपुर गोंडा, अजय द्विवेदी (45) निवासी विमोचन घाट अयोध्या, राधिका (12) व करन (11) निवासी झांसी भर्ती कराए गए हैं। संयुक्त अस्पताल में बृजमोहन निवासी खैराही बालपुर बलरामपुर, शिवनाथ व प्रदीप निवासी खलवा बलरामपुर को भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का किया एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 7.50 लाख रुपये की सहायता राशि यात्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed