{"_id":"66a7e4982c3137401a053e54","slug":"1692-poor-people-will-get-a-home-proposal-sent-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106032-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1692 गरीबों को मिलेगा आशियाना, भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1692 गरीबों को मिलेगा आशियाना, भेजा गया प्रस्ताव
Tue, 30 Jul 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के 1692 गरीबों को पक्की छत देने की तैयारी है। इसके लिए सीडीओ की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के माध्यम से 1692 मुख्यमंत्री आवासों की मांग की गई है।
जिले में तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सिर छुपाने के लिए छत नहीं है। या फिर उनके घर बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे लोगों को आशियाना मुहैया कराने के लिए जिले से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस बारे में और जानकारी देते हुए सीडीओ अनुभव सिंह ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1692 आवासों का लक्ष्य निर्धारण कर शासन को भेजा गया है।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों के लिए 111 मुख्यमंत्री आवासों की मांग की गई हैं। इसके साथ ही कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों के लिए एक आवास व घुमंतू जाति के लिए 12 आवासों की मांग की गई है जबकि 790 दिव्यांगों सहित 159 बंजारा समुदाय के लोगों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं पति की मृत्यु के बाद निराश्रित हुईं 18 से 40 वर्ष की 619 महिलाओं के लिए भी आवास का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही श्रेणीवार पात्र लाभार्थियों को पक्के आवास मुहैया कराए जाएंगे। (संवाद)