{"_id":"5b40f23b4f1c1bbc248b509d","slug":"161530982971-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज के बांके में एक इंजीनियर को शनिवार दोपहर एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। वह ठेकेदार से घूस ले रहा था।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान शाखा कोहलपुर कार्यालय के प्रमुख कृष्ण प्रसाद पौडेल ने बताया कि डुडुवा गांव पालिका के हिरमिनिया क्षेत्र में मिट्टी पटान व तारकोल निर्मित सड़क का कार्य होना था।
इंजीनियर तेजराज खड़का को प्रतिवेदन तैयार करना था। उसे तैयार करने के लिए इंजीनियर ने एक सेवाग्राही ठेकेदार से एक लाख रुपये घूस मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी सूचना कार्यालय को दी।
टीम ने घेराबंदी शुरू की। शनिवार दोपहर में जब ठेकेदार इंजीनियर तेजराज को घूस की रकम देने के लिए नेपालगंज के बीपी चौक स्थित दंगाली सेंटर पहुंचा तो टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
पौडेल ने बताया कि इंजीनियर को हिरासत में लेकर कार्यालय लाया गया है। पूछताछ हो रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।