फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शनि महराज की पूजा-अर्चना को उमड़े भक्त

शनि महराज की पूजा-अर्चना को उमड़े भक्त

Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
शनि महराज की पूजा-अर्चना को उमड़े भक्त
रायबरेली। जिले में मंगलवार की शाम शनि महराज की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवन-पूजन किया गया। शनि मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया। पूजा-अर्चना में महिलाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। आचार्य पंडित नरेश चंद्र शास्त्री ने हवन पूजन कराया। इसके पहले शनि देव को तेल का स्नान कराया। इसके बाद खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर जयशंकर जायसवाल, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, कमल हसानी, बीबी सिंह, गणेश प्रसाद, भीमशंकर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह चंद्रनगर निकट मधुबन मार्केट स्थित भगवान शनि के मंदिर पर 501 दीपों की माला अर्पित कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मंदिर में प्रतिवर्ष भगवान शनि की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। सरसों के तेल के दिए जलाकर भगवान शनि की आराधना की। मुख्य आयोजक रत्नेश गुप्ता के साथ अतुल गुप्ता, संदीप जैन, प्रेमनाथ गुप्ता, रमेश सिंह, महेंद्र अग्रवाल, प्रभाकर गुप्ता, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के अहियारायपुर के शीतला माता मंदिर परिसर में शनि महराज और हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नव निर्मित मंदिर में की गई। शीतला माता मंदिर समिति के संयोजन में आचार्य मृदुल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ शनि महराज व हनुमान जी की नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई। दोपहर से शुरू हुआ हवन पूजन व भंडारा देर रात तक चलता रहा। इसके बाद लखनऊ से आई संगीतमय जागरण पार्टी ने रात भर भगवान के गुण गाकर जागरण किया। इस मौकै अशोक मिश्रा, वंदना मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, मनेाज श्री माली, राजू, लकी श्रीवास्तव, संतोष, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed