फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लखनऊ में लाठीचार्ज से भड़के कर्मचारी

लखनऊ में लाठीचार्ज से भड़के कर्मचारी

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में लाठीचार्ज से भड़के कर्मचारी
रायबरेली। अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ में मंगलवार को आंदोलन कर रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जिले में भी आक्रोश दिखा। कर्मियों ने अपनी मांगों के साथ ही लाठीचार्ज का विरोध दर्ज कराने के लिए काला फीता बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। यूपी एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शुरू किया गया यह आंदोलन 22 मई तक चलेगा। बुधवार को आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे मंडलीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के लिए संगठन पूरा संघर्ष करेगा। जरूरत पड़ी तो बेमियादी हड़ताल करके आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मंत्री शिवचंद्र वाजपेयी ने बताया कि 22 सूत्री मांगों को लेकर संगठन ने आंदोलन शुरू किया है। इन्हीं मांगों को लेकर लखनऊ में कर्मियों ने आंदोलन किया तो उन पर लाठीचार्ज कर दिया गया। अब 22 मई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करने के साथ ही काला फीता बांधा जाएगा। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से पदोन्नति का मामला है। लंबे समय से पदोन्नति नहीं की गई है। इसी तरह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया है। इन्हीं सब मांगों को लेकर जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी आंदोलित हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में श्याम सुंदर सिंह राठौर, जनार्दन प्रसाद द्विवेदी, मनीष सोनी, प्रमोद कुमार सिंह, जयेंदु मिश्रा, बीना अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लटकी हुई है। वर्ष 2016 में मांगों को पूरा किए जाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed