फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   डेढ़ साल बाद अपने क्षेत्र पहुंचीं सांसद सोनिया गांधी

डेढ़ साल बाद अपने क्षेत्र पहुंचीं सांसद सोनिया गांधी

Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद अपने क्षेत्र पहुंचीं सांसद सोनिया गांधी
डेढ़ साल बाद अपने क्षेत्र पहुंचीं सांसद सोनिया
विज्ञापन



रायबरेली। करीब डेढ़ साल बाद सांसद सोनिया गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोनिया को अपने बीच पाकर लोगों ने गर्मजोशी से उनका इस्तकबाल किया।


अपनों का प्यार देख वह भी अपनापन दिखाना नहीं भूलीं। क्षेत्र की जनता से कुशलक्षेम पूछने के साथ उनके दुख-दर्द जाने। जनता ने अपनी शिकायतों को उन तक पहुंचाया, जिस पर सोनिया ने उनका निपटारा कराने का भरोसा दिया। भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर सोनिया ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन



सोनिया गांधी मंगलवार शाम करीब छह बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचीं। इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए अपने संसदीय क्षेत्र की तरफ रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनिया के आने की खबर पाकर समर्थक उनके स्वागत को लेकर पहले से ही डटे थे। डिघिया चौराहा पर लोगों की भीड़ देख उनका काफिला रुक गया। सोनिया ने कार से निकल कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाआें से उन्हें लाद दिया।


डिघिया चौराहा पर दिनेश चंद्र तिवारी, शंभूनाथ पासी ने सोनिया से नौकरी दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद सोनिया गांधी का आईटीआई चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।



इसके बाद सीधे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहीं पर उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन का लोकार्पण किया। यह भवन नेहरू नगर चौराहे के पास बना है। इस भवन में अब रोगियों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed