{"_id":"5ad2499c4f1c1b60098b4846","slug":"161523730844-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास कंप्यूटर सेंटर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के पास कंप्यूटर सेंटर में चोरी
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास कंप्यूटर सेंटर में चोरी
बाराबंकी। देवा कोतवाली से चंद कदम दूरी पर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में बीती रात छत के रास्ते घुसे चोर हजारों रुपये कैश सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सेंटर के प्रबंधक ने कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला कचेहरान निवासी सर्वजीत का कोतवाली से कुछ दूरी पर कंप्यूटर सेंटर है। सर्वजीत का आरोप है कि शुक्रवार रात छत के रास्ते कंप्यूटर सेंटर में घुसा चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये कैश व अन्य सामान चुरा ले गया।
सुबह सेंटर खोलने पर सर्वजीत को चोरी होने का पता चला तो उन्होंने कमरे में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें चोर की पहचान हो गई। वह कस्बे का ही रहने वाला है। सर्वजीत ने कोतवाली में उक्त व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, कंप्यूटर सेंटर में चोरी की शिकायत मिली है। प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज की सीडी मांगी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए चोर व सीडी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा लिखकर चोर को जेल भेजा जाएगा।