फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब तीसरी आंख रखेगी मदरसा बोर्ड परीक्षा पर नजर

अब तीसरी आंख रखेगी मदरसा बोर्ड परीक्षा पर नजर

Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब तीसरी आंख रखेगी मदरसा बोर्ड परीक्षा पर नजर
अंबेडकरनगर। जिले में पहली बार यूपी मदरसा बोर्ड की मौलवी, मुंशी, कामिल व आलिम परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होगी। आगामी 16 अप्रैल से जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हो रही परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल निपटाने के लिए तीन सचल दल, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कुल 5 हजार 984 छात्र छात्राओं को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के साथ ही अब शासन का पूरा ध्यान यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा को भी नकलविहीन निपटाने पर है। पूर्व में मदरसा बोर्ड की मौलवी, कामिल, फाजित आदि की परीक्षाएं सेल्फ सेंटर पर ही होती थीं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मदरसा बोर्ड ने इसमें परिवर्तन करते हुए पहली बार न सिर्फ अलग अलग विद्यालयों में सेंटर बनाए, बल्कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाने का निर्देश दिया। गत दिवस उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां प्रत्येक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार आगामी 16 अप्रैल से प्रारंभ हो रही परीक्षा के लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कुल 5 हजार 984 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 3 सचलदल टीम का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस, बीएसए व अधिशाषी अभियंता आरईएस को सचल दल प्रभारी बनाया गया है। समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व तहसीलदार आलापुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यह हैं परीक्षा केंद्र
वरिष्ठ लिपिक सरफराज ने बताया कि जीजीआईसी अकबरपुर में 334, मुजम्मिल कादरिया फैजुल उलूम सिकंदर में 180, एसबी नेशनल बसखारी में 448, हीरालाल जायसवाल किछौछा में 715, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 721, मदरसा जामिया अरबिया इजहारुल उलूम जहांगीरगंज में 229, जीजीआईसी तेंदुआईकला में 236, मदरसा नूरुल इस्लाम इल्तिफातगंज में 512, कय्यूम इंटर कॉलेज टांडा में 444, एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर में 207, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाउसांडा में 987, मदरसा इस्लामिया बरकतुल उलूम जहांगीरगंज में 369, एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर में 258, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम इल्तिफातगंज में 344 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तैयारियां पूरी
आगामी 16 अप्रैल से प्रारंभ हो रहीं मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। गत दिवस ही बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए गए हैं।
- जगन्नाथ पांडेय, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed