फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंडल में पीएम आवास निर्माण में बहराइच प्रथम

मंडल में पीएम आवास निर्माण में बहराइच प्रथम

Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंडल में पीएम आवास निर्माण में बहराइच प्रथम
बहराइच। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बहराइच में 47 हजार 366 आवासों का निर्माण किया जाना था। एक साल में प्रशासन की ओर से 33 हजार आवास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। मंडलीय समीक्षा बैठक में बहराइच आवास निर्माण में नंबर एक पर रहा है। विभाग के कैबिनेट मंत्री ने भी ट्वीट कर बहराइच के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बहराइच जनपद में 47 हजार 366 ग्रामीणों को चयनित किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से पहली किश्त के रूप में 41 हजार 314 ग्रामीणों के खाते में 40 हजार रुपये की राशि भेजी गई थी।
विज्ञापन


पहली किश्त खर्च किए जाने के बाद इन सभी के खातों में दूसरी किश्त के रूप में 70 हजार और अंतिम किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रकम भी भेज दी गई। सभी की ओर से आवास का निर्माण तेजी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मार्च तक जहां 14 हजार 378 आवास ही पूरे बन सके थे। मार्च तक बहराइच जनपद में 33 हजार आवास का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

एक साल के अंदर 33 हजार आवास का निर्माण पूरा किए जाने के बाद बीते दिनों मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने भी बहराइच के कार्यों की सराहना की। विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी ट्विटर पर बहराइच के आवास निर्माण की प्रगति की सराहना की है।


देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जनपद की समीक्षा की गई थी। इसमें प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बहराइच नंबर एक रहा है। प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर भी बहराइच निर्माण कार्य में अपनी पहचान बना सके। इसके लिए सभी कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर जुटकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अभिमन्यु सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed