फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गोंडा: पंचायत उप चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान

गोंडा: पंचायत उप चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 23 Feb 2018 01:46 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोंडा: पंचायत उप चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोंडा। पंचायत उप चुनाव में गुरुवार को दो विकास खंड के तीन ग्राम पंचायतों के तीन ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव हुआ। उप चुनाव में 70 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में वोटरों का दमखम दिखा। लाइन लगाकर सुबह से ही अपनी बारी आने पर मतदान किया। 14 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में ब्लाक के स्ट्रांगरूमों में रखा गया है। 24 फरवरी को मतगणना होगी।

विज्ञापन


जिले के दो विकास खंड के चार ग्राम पंचायतों के 803 मतदाताओं ने अपनी सरकार चुनने के लिए 22 फरवरी को 24 मतदेय स्थलों पर मतदान किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने से शांतिपूर्ण मतदान का काम निपट गया। परसपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसपुर के ग्राम प्रधान पद महिला सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्राम पंचायत पसका में प्रधान पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग के छह चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


वजीरगंज ब्लॉक के रामपुर खरहटा में प्रधान पद पर दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इसी तरह से पेडऱाही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर महिला सीट पर दो महिला उम्मीदवारों में मुकाबला है। मतदेय स्थलों पर बड़ी तादाद में युवाओं व महिलाओं की भागीदारी दिखी। वजीरगंज के रामपुर खरहटा में प्रधान पद पर 67.82 प्रतिशत, पेंडराही क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट के लिए 49 प्रतिशत वोट पड़े। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 24 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की लगी लंबी कतार
परसपुर। विकास खंड परसपुर के दो ग्राम पंचायतों में 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत परसपुर ग्रामीण तथा पसका के ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गयी थी। दोपहर बाद दोनों ग्राम पंचायतों में सन्नाटा पसर गया। तथा शाम तक इक्कादुक्का लोग मतदान करने आते रहे। खंड विकास अधिकारी परसपुर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पद के उप चुनाव में परसपुर में कुल 1803 के सापेक्ष 1114 मत पड़े । यहां 62.3 प्रतिशत मतदान रहा। इसी तरह ग्राम पंचायत पसका के उप चुनाव में 11644 मतों के सापेक्ष 6770 मत पड़े जो की 48.35 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed