फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास बने 53 मकानों को नोटिस

कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास बने 53 मकानों को नोटिस

Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास बने 53 मकानों को नोटिस
कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास बने 53 मकानों को नोटिस
विज्ञापन

बाराबंकी। बनवा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट के दो सौ मीटर के दायरे में बने भवन के स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। आसपास हो रही प्लाटिंग को भी रोका जाएगा। प्लांट के आसपास बिना नक्शा पास कराए मकानों के निर्माण को लेकर दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास अवैध तरीके से बनाए गए मकानों के स्वामियों को प्रशासन ने नोटिस भेजा है। प्लांट से दो सौ मीटर की परिधि में कोई निर्माण नहीं करने का नियम प्रशासन ने लागू किया है। विनियमित क्षेत्र की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। बिना नक्शा पास कराए बनाए गए भवन अवैध माने जाएंगे। ऐसे 53 भवन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। इससे भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, प्लांट के आसपास हो रही प्लाटिंग को भी रोका जाएगा। बीते बुधवार को कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करने आए नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने आसपास बसी आबादी के बारे में पूछा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के आसपास भवन निर्माण हो गए हैं। इसको लेकर दो कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिना नक्शा पास कराए 53 भवन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि, कूड़ा निस्तारण प्लांट एनओसी लेकर बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टिगत कूड़ा निस्तारण प्लांट के आसपास दो सौ मीटर की परिधि मेें मकानों को हटाया जाएगा। इस संबंध में बिना नक्शा पास कराए बनाए गए भवन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। दो कर्मचारियों से इस बाबत स्पष्टकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed