फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   निवर्तमान चेयरमैन को धमकाने वाला गिरफ्तार

निवर्तमान चेयरमैन को धमकाने वाला गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
निवर्तमान चेयरमैन को धमकाने वाला गिरफ्तार
पुलिस से बोला- शराब के नशे में दी थी धमकी
विज्ञापन

रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम को दो दिन पूर्व चुनाव प्रचार करने पर जान-माल की धमकी मिली थी। अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर रात में आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का कहना है कि उसने शराब के नशे में धमकी दी थी। गलत मंशा नहीं थी।

रिसिया थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्हें दो दिन पूर्व रामनिवास नामक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी। चुनाव प्रचार न करने को कहा था। इस पर केस दर्ज कर सोमवार रात दबिश दी गई।
विज्ञापन


आरोपी रामनिवास मिश्रा को उसके रमपुरवा स्थित आवास से दबोचा गया। पकड़े गए रामनिवास ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान चेयरमैन उसके गांव गए थे। तभी उनका नंबर मिला था। मटरगस्ती करने के लिए शराब के नशे में अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed