फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाढ़ पीड़ितों की सेहत खराब हुई तो नपेंगे जिम्मेदार

बाढ़ पीड़ितों की सेहत खराब हुई तो नपेंगे जिम्मेदार

Fri, 25 Aug 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की सेहत खराब हुई तो नपेंगे जिम्मेदार
महसी (बहराइच)। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित महसी इलाके का दौरा किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री से बाढ़ पीड़ितों ने शिकायत की। इस पर मंत्री बिफर पड़े। उन्होंने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों की सेहत खराब हुई तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ितों को राहत सहायता का भी वितरण किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर में 1:45 बजे बाढ़ प्रभावित महसी इलाके में पहुंचे। वह सबसे पहले बाढ़ चौकी शारदा सिंह पुरवा पर पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं जांचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांव गोलागंज, पिपरी और पिपरा का नाव से मुआयना किया। गोलागंज में बाढ़ से घिरी रामदेई ने पति के बीमार होने की बात कही। यह भी बताया कि कोई भी स्वास्थ्यकर्मी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताई। अन्य ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य मंत्री ने बातचीत की तो पता चला कि अब तक कीटनाशक और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों की सेहत खराब हुई तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की सेहत भी खराब कर दी जाएगी। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का मुआयना करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने किसान गंज चौराहे पर बाढ़ और कटान पीड़ितों की झोपड़ियों में पहुंचकर मुआयना करने के बाद सभा की। इस मौके पर दो सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सहायता का वितरण किया। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार राय, एसडीएम नागेंद्र कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्थापित होगा बड़ा अस्पताल, मांगा प्रस्ताव
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को पता चला कि बाढ़ प्रभावित इलाके में कोई भी बड़ा अस्पताल नहीं है इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. अरुण पांडेय से अस्पताल स्थापना का प्रस्ताव बना कर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed