फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   160 posts created for autonomous medical colleges, teachers, senior and junior residents will be posted in eight medical colleges

स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के लिए 160 पद सृजित, आठ मेडिकल कॉलेजों में तैनात होंगे शिक्षक, सीनियर व जूनियर रेजीडेंट

Mon, 01 Mar 2021 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
160 posts created for autonomous medical colleges, teachers, senior and junior residents will be posted in eight medical colleges
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सहायतित योजना के दूसरे चरण में बन रहे आठ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों, सीनियर व जूनियर रेजीडेंट के 160 पदों का सृजन किया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुसार एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए चिकित्सा शिक्षकों और सीनियर रेजीडेंट के 48-48 पद, जूनियर रेजीडेंट के 64 पद जरूरी हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 2021-22 सत्र में उक्त पदों का सृजन किया है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री में 01-01 सहायक आचार्य/प्रवक्ता, इमरजेंसी मेडिसिन में 01 सह आचार्य और 01 सहायक आचार्य/प्रवक्ता, माइक्रोबॉयोलॉजी बीएसएल-टू लैब में 01 सहायक आचार्य/प्रवक्ता के पद हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी मेडिसिन में सीनियर रेजीडेंट के 06 हैं। टीबी एंड चेस्ट, स्किन एंड बीडी, मानसिक रोग, ऑप्थलमोलॉजी, ईएनटी, डेंटिस्ट्री के जूनियर रेजीडेंट का 01-01 पद हैं। इमरजेंसी मेडिसिन में ट्यूटर/जूनियर रेजीडेंट के दो पद सृजित किए गए हैं। इस तरह एक मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 20 पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed