{"_id":"5f9e901f37056542531dcb40","slug":"16-new-patients-of-dengue-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में डेंगू के 16 नए मरीज मिले, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में डेंगू के 16 नए मरीज मिले, एक बच्चे की मौत
Sun, 01 Nov 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को अलीगंज, इंदिरानगर, शारदानगर, गोमतीनगर व जानकीपुरम से 16 नए मरीज मिले। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अब नोटिस देने के बावजूद जिनके घर में लार्वा फैलाने के कारण मिलेंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 2253 घरों में जांच की। इस दौरान डेंगू के लार्वा मिलने पर 21 घरों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
डेंगू जैसे लक्षणों वाले मासूम की मौत
फैजुल्लागंज में 50 से ज्यादा लोग बुखार में तप रहे हैं। शनिवार को बुखार से पीड़ित नया पुरवा निवासी अंश (8) की मौत हो गई। उसे डेंगू पीड़ित बताया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। सामाजिक कार्यकत्री ममता त्रिपाठी ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्चे को उल्टियां भी हुईं। शरीर पर चक्कते भी पड़ गए थे। उसकी छोटी बहन भी बुखार की चपेट में है। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे की मौत डेंगू से हुई है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी।