{"_id":"601b8e788ebc3e700109bbe3","slug":"16-lakh-more-farmers-will-get-kisan-samman-nidhi-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख और किसानों को जल्द ही मिलेगी किसान सम्मान निधि, डाटा संबंधी गड़बड़ी से लाभ से वंचित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख और किसानों को जल्द ही मिलेगी किसान सम्मान निधि, डाटा संबंधी गड़बड़ी से लाभ से वंचित रहे
Thu, 04 Feb 2021 11:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के 16 लाख और किसानों को जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने लगेगा। डाटा संबंधी गड़बड़ियों के चलते ये लोग लाभ से वंचित थे। सरकार ने 1 से 3 फरवरी तक विशेष अभियान चलवाकर इन खामियों को दुरुस्त करा लिया है।
विज्ञापन
वर्तमान में इस निधि के तहत छह हजार रुपये प्रति वर्ष प्रदेश के 2.43 करोड़ किसानों को मिल रहा है। वहीं, कृषि विभाग का कहना है कि किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले करीब 16 लाख किसान ऐसे भी हैं, जिनके आधार या बैंक खातों के रिकॉर्ड में त्रुटियां थीं।
विज्ञापन
इसके अलावा तमाम किसानों के आधार नंबर भी सॉफ्टवेयर अमान्य बता रहा है। बड़े पैमाने पर इन खामियों को ठीक कर दिया गया है। योजना के लाभ के लिए एक से ज्यादा बार रजिस्ट्रेशन कराने वालों को भी छांटा जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि हम सभी पात्रों को योजना का लाभ देंगे। जरूरत पड़ी तो त्रुटियों को ठीक करने के लिए जल्द फिर अभियान चलाया जाएगा।