23 पुलिस अफसर ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें दो डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। आगरा के एसएसपी शलभ माथुर को कानपुर पुलिस की कमान सौंपी गई है। उन्हें यहां के एसएसपी के पद पर तैनाती मिली है।
वहीं मोदक राजेश दिनेश राय को सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से हटाकर आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
असित कुमार पांडा पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद को फूड सेल, लखनऊ बनाए गए।
नवनीत कुमार राना, पुलिस उपमहानिरीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ उप्र लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर नवीन तैनाती मिली।
गोरखपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद चुतर्वेदी को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र लखनऊ से संबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक उप्र पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ क वजीह अहमद को पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया।
सत्यभूषण को मिला सीबीसीआईडी का कार्यभार
सत्यभूषण पाठक पुलिस अधीक्षक, पीटीएस सीतापुर को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी उ.प्र., लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया।
पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ को पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ का पद सौंपा गया।
अखिलेश चौरसिया पुलिस अधीक्षक एटीएस को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, उप्र, में नवीन तैनाती दी गई।
पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ अनीस अहमद अन्सारी को पुलिस अधीक्षक उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती मिली।
उमेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ को 32 वीं वाहिनी पीएससी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया।
राजेंद्र प्रसाद पहुंचे शाहजहांपुर
राकेश चन्द साहू जोकि शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक थे उन्हे अब लखनऊ में सुरक्षा मुख्यालय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। दिनेश कुमार को लखनऊ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से स्थांतरित कर मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
शलभ माथुर जो कि आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर थे उन्हे अब कानपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
के एस एमेनुएल को कानपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हटाकर सीतापुर की द्वितीय वाहिन पीएसी का सेनानायक बना दिया गया है।
मोदक राजेश दिनेश राय को वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएससी के सेनानायक से हटाकर आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
ये एएसपी हुए ट्रांसफर
देवेन्द्र प्रताप नारायण पांडेय को वाराणसी में सुरक्षा अपर पुलिस अधीक्षक से हटाकर वाराणसी में प्रोटोकाल में अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
रोहित मिश्रा को कानपुर का एएसपी बना दिया गया है। शिवराम यादव को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक विधुत वितरण निगम बना दिया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी का तबादला आगरा से लखनऊ के सीबीसीआईडी में एएसपी बना दिया गया है।
वहीं अखिलेश नारायण सिंह को लखनऊ में ईओडब्लू से हटाकर लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एएसपी के रूप में नियुक्ति दी गई है। मंशाराम गौतम को विधुत वितरण निगम मेरठ से हटाकर मेरठ के सीबीसीआई में एएसपी बना दिया गया है।