फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 groups meet to plan BSP leader mayawati ouster.

मायावती के खिलाफ एक मंच पर आए दलितों, मुस्लिमों और ओबीसी के 16 संगठन

Mon, 07 Aug 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
16 groups meet to plan BSP leader mayawati ouster.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : PTI

अपने राजनीतिक जीवन में अब तक की सबसे कठिन चुनौतियों का सामना कर रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए खुद को दलित राजनीति का केंद्र बनाए रखने में मुश्किल आ सकती है। रविवार को दिल्ली के संविधान क्लब में दलित, ओबीसी व मुस्लिमों के 16 संगठनों ने बैठक की और संकेत दिए कि वो अब मायावती को अपने नेता के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


सभी संगठनों को एक साथ लाने का काम पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया है और राष्ट्रीय बहुजन संगठन की स्‍थापना की। बसपा नेता प्रमोद कुरील को इसका संयोजक बनाया गया है। उन्होंने मायावती पर हमला करते हुए कहा है कि वो दौलत की भूखी हैं और कांशीराम के रास्ते से भटक गई हैं।
विज्ञापन


कुरील ने कहा कि वह अभी तो बसपा में हैं लेकिन मायावती को अपने नेता के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले महीने राज्यसभा से ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उन्हें दलितों की आवाज उठाने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने विधानसभा चुनाव के बाद नसीमुद्दीन को पार्टी से निकाल दिया था तभी से उनके अगले कदम पर सभी की निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed