फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   16 crore fraud to save GST

जीएसटी हड़पने के लिए फर्जी कंपनी बनाकर 16 करोड़ रुपये की खरीदारी की

Thu, 03 Dec 2020 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
16 crore fraud to save GST
अमीनाबाद कोतवाली में जीएसटी हड़पने के लिए फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त कुमार अंकित ने फर्जी फर्म बनाने वाले आलोक जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्जी फर्म बनाने के आरोपी आलोक जायसवाल मूलरूप से गोंडा के बड़गांव स्थित बुद्धा डेवर गांव में रहते हैं और तेल, मूंगफली व मेंथा ऑयल समेत अन्य सामान की खरीद-फरोख्त करते हैं। यहां अमीनाबाद की इंदिरा मार्केट में मेसर्स आदित्य इंटरप्राइजेज नाम से उनकी फर्म है। वाणिज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा के सहायक आयुक्त कुमार अंकित ने बताया कि आलोक ने बीते वर्ष एक फर्जी फर्म बनाकर 16 करोड़ रुपये का मेंथा ऑयल, तेल व मूंगफली की खरीद-फरोख्त की थी। यह खरीदारी सितंबर 2019 में हुई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि उक्त फर्म ने खरीदारी के एवज में जीएसटी का भुगतान नहीं किया। छानबीन में खुलासा हुआ कि जिस फर्म के माध्यम से खरीदारी की गई थी, वह फर्जी है। आलोक जायसवाल ने सिर्फ जीएसटी से बचने के लिए फर्जी नाम-पते से एक फर्म का ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। सहायक आयुक्त के मुताबिक, आलोक जायसवाल ने 16 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त का ई-पे बिल का भुगतान न करके करवंचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed