{"_id":"6956e21b6e3a583241065f83","slug":"1582-lakh-rupees-extorted-from-businessman-in-the-name-of-investment-lucknow-news-c-13-knp1002-1541061-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 15.82 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी से 15.82 लाख रुपये ऐंठे
Fri, 02 Jan 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर में स्वपनिल सौभाग्य सोसाइटी निवासी कारोबारी शशांक शुक्ल को ऑनलाइन निवेश के सुनहरे सपने दिखाकर फर्जी महिला दरोगा और साइबर जालसाजों ने मिलकर 15.82 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया है। शशांक शुक्ल ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शशांक के मुताबिक उनकी पहचान सोशल मीडिया पर इशिता राय नामक महिला से हुई। उसने डार्विनेक्स ग्लोबल सीएस कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के बाद शशांक ने कुछ रकम निवेश की, जिस पर उन्हें मुनाफा भी दिखाया गया। विश्वास होने पर उन्होंने दोबारा नौ लाख पांच हजार रुपये निवेश किए। जब मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उनसे 30 प्रतिशत टैक्स के नाम पर करीब चार लाख रुपये और मांगे गए।
मदद की आस में शशांक औरंगाबाद में फर्जी महिला दरोगा से मिले। उसने एक युवक से मिलवाया और कंपनी में 6.77 लाख रुपये जमा करने पर पूरी रकम वापस दिलाने का वादा किया। शशांक ने यह रकम भी जमा कर दी, जो डूब गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के मुताबिक ठगी में शामिल पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित की रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है।