फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब अपने दफ्तर के 49 पुलिसकर्मियों को भेजा पुलिस लाइन

अब अपने दफ्तर के 49 पुलिसकर्मियों को भेजा पुलिस लाइन

Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
अब अपने दफ्तर के 49 पुलिसकर्मियों को भेजा पुलिस लाइन
अब अपने दफ्तर के 49 पुलिसकर्मियों को भेजा पुलिस लाइन
विज्ञापन

कैंप ऑफिस के 12 पुलिसकर्मियों को हटाकर कप्तान शुरू की थी छंटनी
लखनऊ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को अपने कार्यालय के 49 पुलिसकर्मियों को हटाकर पुलिस लाइन रवाना किया है। इसमें 18 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। दो दिन पहले कैंप ऑफिस के 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया था।

कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी व मुख्य आरक्षियों के कार्य की समीक्षा में 49 पुलिसकर्मियों की छंटनी की गई। कार्य में लापरवाही व अन्य कारणों के चलते उन्हें पुलिस लाइन रवाना किया गया है। इनमें चार महिला मुख्य आरक्षी व 14 महिला आरक्षी शामिल हैं। पुलिस लाइन में उनके कार्य की समीक्षा करके थाने व चौकी में तैनाती की जाएगी। कहा कि पुलिस कार्यालय व कैंप कार्यालय में विभिन्न शाखाओं से 61 पुलिसकर्मियों को हटाए जाने से वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्य में वृद्धि का मामूली असर हुआ है। इससे हटाए गए पुलिसकर्मियों की कार्य के प्रति लापरवाही जाहिर है। उन्हें सक्रिय करके अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की ड्यूटी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed