फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विकास भवन में कर्मचारी गायब

विकास भवन में कर्मचारी गायब

Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में कर्मचारी गायब
सीतापुर। डीएम ने विकास भवन का मुआयना किया। मुआयने में 18 अफसर-कर्मी अनुपस्थित पाए गए, इनका जवाब तलब किया गया है। मतगणना की खुमारी में मशगूल अफसरों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच डीएम अखिलेश तिवारी ने की। वह दोपहर साढ़े 12 बजे विकास भवन पहुंचे। सीडीओ संदीप कुमार के साथ विकास भवन के एक दर्जन विभागों को बारीकी से मुआयना किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान विकास भवन में गंदगी पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


समाज कल्याण दफ्तर के मुआयने के दौरान डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन सहायक जयपाल यादव से पेंशन की जानकारी के लिए कई प्रश्र किया। इसका वह समुचित जवाब नहीं दे सके। इस संबंध में उन्हें 10 जून तक सुधार करने का समय दिया। कहा कि इसके बाद कभी वह आकस्मिक जांच करने आएंगे। यदि निर्देशानुसार सुधार न किया तो कार्रवाई की जाएगी। डूडा दफ्तर के निरीक्षण के दौरान दो महिला कर्मचारियों के 25 मई की तिथि में एडवांस हस्ताक्षर मिले।
विज्ञापन



निरीक्षण की भनक से इस पर सफेद इंक लगाकर मिटाने को प्रयास किया गया। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई तो बताया कि भूल से हस्ताक्षर हो गए हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर राजित राम एवं भूमि संरक्षण अधिकारी महोली वीरेन्द्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी विष्णु पाल, कृषि रक्षा अधिकारी सहित अन्य आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी का जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed