Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1551 villages will become models by 31st January

Lucknow News: 31 जनवरी तक 1551 गांव बनेंगे मॉडल

Sun, 01 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
1551 villages will become models by 31st January
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत देखने के लिए शनिवार को पंचायतीराज निदेशक अटल कुमार राय की टीम आई। सतांव ब्लॉक के दरीबा में निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीपीआरसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 1551 राजस्व गांवों को 31 जनवरी 2025 तक मॉडल घोषित कर दिया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अपूर्ण जन सुविधा केंद्रों का काम 31 दिसंबर तक पूरा करा लिया जाए। अंत्येष्टि स्थलों पर पौधरोपण कराकर उपवन बनाए जाएं, जिससे धुएं से प्रदूषण कम हो सके। बाउंड्री बनाने के लिए फैब्रिकेटेड ब्रिक के प्रयोग पर शोध कर लिया जाए। ग्राम पंचायतों का समस्त फोकस जन सुविधा केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक सुविधा देने का काम किया जाए।
विज्ञापन


सभी नवनियुक्त पंचायत सहायकों की ट्रेनिंग डीपीआरसी में कराई जाए। भविष्य में स्वयं की आय के आधार पर ही ग्राम निधि दी जाएगी, इसलिए सभी ग्राम पंचायतें अपनी आय बढ़ाने पर जोर दें। उन्होंने डीपीआरसी की बाउंड्री व गेट का काम शीघ्र पूरा कराने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतीराज निदेशक ने जिले में सावधि सेवा देने वाले तीन पंचायत सहायकों व तकनीकी नवाचार के माध्यम से आदर्श गांव बनाने वाली डीह प्रधान को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने डीह प्रधान को भविष्य में मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन करने का सुझाव भी दिया। इस मौके पर उप निदेशक साश्वत आनंद सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed