फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   154 EOs will be placed on deputation in UP bodies Directorate begins process application deadline has passed

UP: निकायों में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे 154 ईओ, निदेशालय ने शुरू की प्रक्रिया; आवेदन की समय सीमा हुई पूरी

Sun, 16 Nov 2025 10:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 10:50 AM IST
सार

यूपी में निकायों में प्रतिनियुक्ति पर 154 अधिशासी अधिकारी रखे जाएंगे। इसके लिए निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। 

विज्ञापन
154 EOs will be placed on deputation in UP bodies Directorate begins process application deadline has passed
निकायों में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे 154 ईओ (Demo) - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय द्वारा अधिशासी अधिकारी श्रेणी एक के आठ, अधिशासी अधिकारी श्रेणी दो के चार, श्रेणी तीन के चार और नगर पंचायत के 138 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। इस प्रकार पहले चरण में ईओ के 154 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन मांगा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं। अधिकांश नगर निकायों में ईओ के बहुत से पद वर्षों से खाली हैं। हालांकि नगर विकास विभाग ईओ के रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती के लिए बहुत पहले ही प्रस्ताव उप्र लोक सेवा आयोग को भेज चुका है, लेकिन आयोग के स्तर पर अभी तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


इस वजह से एक ईओ को दो से तीन निकायों का प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। आयोग के स्तर पर हो रहे विलंब को देखते हुए विभाग फिलहाल प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती करके काम चलाना चाहता है। हालांकि इससे पहले भी प्रतिनियुक्ति पर हुई भर्तियां विवादों में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न विभागों के समकक्ष अधिकारियों से आवेदन मांगा था। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर थी। जल्द ही आवेदनों का परीक्षण करके भर्ती किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पालिका सेवा के अंतर्गत नियुक्त कार्मिक प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहने वालों को भी पात्र नहीं माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed