{"_id":"5ac65a454f1c1bbe618b5b39","slug":"151522948677-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक में उतरा करंट, पेश इमाम गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक में उतरा करंट, पेश इमाम गंभीर
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचपुरवा गांव में अजान देने की तैयारी करते समय गुरुवार तड़के मस्जिद के पेश इमाम माइक में उतरे करंट की चपेट में आ गए। नमाजियों ने तत्काल माइक का प्लग हटाया। तब किसी तरह पेश इमाम की जान बची। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिसिया थाना अंतर्गत अधारीपुरवा गांव निवासी हाफिज अहमद अली (48) पिछले कई वर्षों से पंचपुरवा गांव में स्थित मस्जिद में पेश इमाम के रूप में तैनात थे। प्रतिदिन की तरह गुरुवार भोर में लगभग पांच बजे के आसपास वह अजान देने के लिए मस्जिद के माइक रूम में पहुंचे। जैसे ही माइक को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए।
कुछ देर में ही नमाजी भी मौके पर पहुंच गए। पेश इमाम को जमीन में तड़पता देख सभी ने तत्काल माइक के प्लग को बोर्ड से हटाया। उन्हें झुलसे हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत काफी नाजुक है।