फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मार्च क्लोजिंग पर बैंक से कोषागार तक निपटाए काम

मार्च क्लोजिंग पर बैंक से कोषागार तक निपटाए काम

Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मार्च क्लोजिंग पर बैंक से कोषागार तक निपटाए काम
फैजाबाद। वित्तीय साल 2017-018 के अंतिम दिन बैंकों से लेकर कोषागार तक न तो पहले जैसी अफरातफरी रही और न ही बिल पास कराने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। शनिवार को भी वित्तीय कामकाज भी पहले जैसा सामान्य स्थिति में दिखाई पड़ा। थोड़े बहुत नए आवंटन और धनराशि के सरेंडर के अलावा सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन

दरअसल शासन के प्रमुख सचिव वित्त ने मार्च शुरू होने के साथ ही सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया था। उसमें उच्च अधिकारियों के साथ ही कार्यालयाध्यक्षों तक को बजट आवंटन से लेकर कोषागार से जारी किए जाने तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया था। इसके बाद थोड़े से लेटलतीफी के साथ ही सही, लेकिन इस पर कार्रवाई हुई तो मार्च के अंतिम सप्ताह तक नए आवंटन के साथ बिलों को पास किए जाने की कार्रवाई तेज रही। ऑनलाइन व्यवस्था के साथ यहां सीटीओ की ओर से भी पुराने बिलों को मार्च के पहले पखवारे में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके बाद नए आवंटन के बिलों को शीघ्रता से प्रस्तुत करने का निर्देश भी इसमें काम आया। अलबत्ता कुछ बैंकों में पिछले दिनों से ही चेक और ड्राफ्ट लेकर रिसीव करने में आनाकानी की चर्चा रही। आबकारी विभाग की शराब दुकानों के लाइसेंस शुल्क के ड्रॉफ्ट और चेक को बैंकों में लिए जाने के लिए जिला प्रशासन के अफसरों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

फिलहाल शनिवार को दूसरी बेला बैंक से कोषागार में कामकाज आम दिनों की तरह ही दिखाई पड़ा। अमूमन अंतिम समय तक आवंटन और सरेंडर करने की भीड़ दोनों ही प्रतिष्ठानों में पहले जैसी नहीं रही। खासतौर से कार्यदायी संस्थाओं को आवंटन अंतिम दिन न के बराबर रहा। केवल हजार और लाख की संख्या में विभागों के कुछ आवंटन आए तो विभागों ने इसी तरह के सरेंडर भी पिछले कई दिनों से अब तक किए हैं। क्लोजिंग को लेकर कोषागार रात 12 बजे तक खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्च क्लोजिंग पर शनिवार को कामकाज सामान्य रहा। अंतिम धन का समर्पण और आवंटन भी पहले की अपेक्षा काफी कम रहा। ऑनलाइन व्यवस्था और पहले से मार्च क्लोजिंग की तैयारी के चलते अंतिम दिन भीड़ भाड़ नहीं रही।
- राजेश पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed