{"_id":"5ab939884f1c1b3a058b76e0","slug":"151522088328-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 बैंकों में लटकते रहे ताले, लौटे खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 बैंकों में लटकते रहे ताले, लौटे खाताधारक
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी समस्याओं को लेकर आंदोलित हैं। पेंशन, वेतन विसंगति आदि समस्याओं पर सोमवार से सभी ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है।
जिले की 64 बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। बैंक के पहले दिन के हड़ताल से ही 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ। उपभोक्ता निराश होकर बैंक से लौटने को मजबूर हुए।
ग्रामीण बैंक यूनियन के संयुक्त फोरम के आह्वान पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई थी। सोमवार सुबह बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो जरूर, लेकिन बैंक का ताला नहीं खुला। कर्मचारियों ने बैंक गेट पर हक और अधिकार की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन हुआ। ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राना अनिल सिंह की अगुवाई में जिले के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राना अनिल ने कहा कि समानता के आधार पर सुविधाओं और भत्तों के साथ पेंशन की बहाली न होने तक आंदोलन चलेगा। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजकुमार मिश्र ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कर्मचारी हितों में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
बहराइच परिक्षेत्र के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संगठन की एकता पर बल दिया। भिनगा परिक्षेत्र के अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बैंकिंग उद्योग के प्रति भारत सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना की। उपाध्यक्ष उमेश शाह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन थमेगा नहीं।
सभा को विपुल श्रीवास्तव, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, आनंद कुमार टंडन, आनंद कुमार गुप्ता, जेएस अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीण बैंकों की हड़ताल से जिले में स्थित सभी 64 शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। लगभग 100 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
जनता की समस्याओं पर भी रखना चाहिए ध्यान
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तालाबंदी और हड़ताल के कारण खाताधारकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नानपारा निवासी रमेश कुमार ने कहा कि शनिवार व रविवार को अवकाश था। सोमवार से बुधवार तक बैंकों की हड़ताल रहेगी।
फिर 29 से 31 तक मार्च माह की बंदी के कारण कामकाज नहीं होगा। ऐसे में खाते से पैसे का लेनदेन नहीं हो पा रहा है। बहराइच के सिविल लाइन निवासी मदन मोहन और बृजेश कुमार भी व्यवस्था से आहत नजर आए। बोले, जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बैंकों की हड़ताल नहीं होनी चाहिए।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल से खाताधारकों की दिक्कतें बढ़ी हैं। निरंतर वार्ता चल रही है। प्रयास है कि शीघ्र ही समस्या का हल निकाला जा सके।
श्रवण कुमार, लीड बैंक प्रबंधक