{"_id":"5a7b37db4f1c1bca798b850a","slug":"151518024667-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पुलिस और असलहों के सौदागरों में मुठभेड़, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पुलिस और असलहों के सौदागरों में मुठभेड़, फायरिंग
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच-कठाईघाट मार्ग पर नौतला गांव के निकट मंगलवार देर रात असलहों के सौदागर और पुलिस टीम में मुठभेड़ हो गई। कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए लोगों के पास से बंदूक, कई तमंचे व तलवार बरामद हुई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए लोग लूटपाट करने के साथ हथियारों की बिक्री भी करते थे।
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि रामगांव थानाध्यक्ष ब्रह्मानोंद सिंह मंगलवार रात में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। महोतनपुरवा से नौतला की ओर मोड़ पर जीप के सामने अचानक तीन बदमाश आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
चालक ने जीप को सड़क से उतारकर पेड़ की आड़ में किया। पुलिसकर्मियों ने भी पोजीशन ले ली। जवाबी कार्रवाई के साथ घेराबंदी की गई। उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, रामसंजीवन निषाद, संजय अग्निहोत्री, सिपाही सुरेंद्र कुमार मौर्य, रामआशीष वर्मा, इंद्रकुमार तिवारी और रामललित ने फायरिंग कर रहे तीनों बदमाशों को किसी तरह दबोचा।
सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ में सिपाही राम आशीष और सुरेंद्र को हल्की चोट आई हैं, हालांकि थानाध्यक्ष इन्कार कर रहे हैं। एसओ का कहना है कि पुलिस टीम बदमाशों की गोली से बाल-बाल बची। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामगांव के मुकेरिया बेहननपुरवा निवासी जाहिद, मुस्तबा उर्फ लल्ली और हरदी थाना क्षेत्र के बालासरांय उमरपुर निवासी जियाउलहक के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने व अवैध असलहे रखने का केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान मुस्तबा और जाहिद ने बताया कि वह सभी कट्टा, बंदूक और धारदार हथियारों को क्षेत्र में बेचते भी थे।