फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कर्मियों ने फेंक दी 90 वैक्सीन की बोतलें

कर्मियों ने फेंक दी 90 वैक्सीन की बोतलें

Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों ने फेंक दी 90 वैक्सीन की बोतलें
हरदी (बहराइच)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन आई थी। कागजों पर टीकाकरण हो गया और वैक्सीन रखी रह गईं। जनवरी में एक्सपायर होने पर शनिवार सुबह अस्पताल कर्मियों ने इन्हें फेंक दिया।
विज्ञापन


मौके पर वैक्सीन की 90 सील बंद बोतलें मिली हैं। सूचना के बाद पशु चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के मवेशियों को गला घोंटू, खुरपका-मुंहपका आदि संक्रामक रोगों से बचाने के लिए उनका टीकाकरण किया जाता है। इसके लिए प्रति वर्ष जिले के सभी विकासखंडों में वैक्सीन पशु चिकित्सालय को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के तहत महसी पशु चिकित्सालय पर भी टीकाकरण वैक्सीन भेजी गई थी। शनिवार सुबह अस्पताल के कर्मचारी वैक्सीन की सीलबंद बोतलों को अस्पताल के बाहर फेंकते दिखे। मौके पर 250 एमएल की 90 सील बंद बोतलें मिलीं।


वैक्सीन बोतल की एक्सपायरी डेट जनवरी 2018 थी। वैक्सीन का प्रयोग क्यों नहीं हुआ, इस सवाल पर कर्मचारी चुप्पी साध गए।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने व्यस्त होने की बात कहकर मामले से किनारा कस लिया।

45 सौ मवेशियों का हो सकता था टीकाकरण
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने बताया कि 250 एमएल की 90 बोतल में 22500 मिली लीटर एचएस वैक्सीन होती है।

इससे साढ़े चार हजार पशुओं का टीकाकरण कर उनकी जिंदगी बचायी जा सकती थी। वैक्सीन फेंकना गंभीर मामला है। जानकारी नहीं थी, अब पता चला है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed